Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Liquor Smuggling: ऊंट के सहारे शराब तस्करी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Delhi Liquor Smuggling: ऊंट के सहारे शराब तस्करी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

साउथ दिल्ली पुलिस ने शराब तस्करी के एक अनोखे और चौंकाने वाले तरीके का खुलासा किया है। तस्कर हरियाणा से ऊंटों के सहारे जंगल के रास्ते शराब दिल्ली ला रहे थे। नेब सराय थाना पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन ऊंट भी जब्त किए हैं। साथ ही 2100 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की गई है, जो केवल हरियाणा में बिक्री के लिए मान्य थी।

डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद भड़ाना, सुनील भड़ाना, राहुल, अजय और सौरभ के रूप में हुई है। इनमें से विनोद और सुनील ऊंट के मालिक हैं, जबकि राहुल, अजय और सौरभ स्थानीय गाइड की भूमिका निभाते थे। यह लोग संगम विहार जंगल के रास्ते से बॉर्डर पार करके हरियाणा से शराब की खेप दिल्ली लाते थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले तीन महीनों से इसी तरीके से शराब की तस्करी कर रहे थे और अब तक कई खेप दिल्ली में सप्लाई कर चुके हैं। SHO नेब सराय राकेश डडवाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

https://youtu.be/2q0iEHjoRSc

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें