Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Dhamal 2025: एनसीआर का सबसे बड़ा होली महोत्सव 14 मार्च को नोएडा में

Dhamal 2025: एनसीआर का सबसे बड़ा होली महोत्सव 14 मार्च को नोएडा में

रिपोर्ट: अमर सैनी

होली का त्योहार रंगों, उमंग और मस्ती का प्रतीक है, और इस बार एनसीआर का सबसे बड़ा होली महोत्सव “होली धमाल 2025” नोएडा में आयोजित होने जा रहा है। यह भव्य आयोजन 14 मार्च, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सेक्टर-123 स्थित एनसीआर स्पोर्ट्स ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम के आयोजक जतिन शर्मा ने प्रेस वार्ता में इसकी विस्तृत जानकारी साझा की।

इस होली महोत्सव में रंगों के साथ संगीत और डांस का भी बेहतरीन अनुभव मिलेगा। आयोजन में देश के मशहूर डीजे रॉयब और डीजे हनी धमाकेदार संगीत और होली स्पेशल धुनों से माहौल को संगीतमय बना देंगे। होली के इस रंगारंग कार्यक्रम को और भी रोमांचक बनाने के लिए एंकर भावना खंडेलवाल अपनी एनर्जेटिक होस्टिंग से सभी को जोश और उत्साह से भर देंगी।

होली धमाल 2025 में मस्ती और मनोरंजन के लिए कई विशेष इंतजाम किए गए हैं। फूड स्टॉल्स में स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ चाट, समोसे, गुझिया और ठंडाई का आनंद मिलेगा। ठंडाई कॉर्नर में पारंपरिक होली ठंडाई के साथ अलग-अलग फ्लेवर भी उपलब्ध होंगे। वाटर कैनन के जरिए रंगों और पानी की फुहारों से भीगती होली का अद्भुत अनुभव मिलेगा। बच्चों के लिए झूले, ट्रैंपोलिन और कई अन्य खेलों की व्यवस्था की गई है। सेल्फी और फोटो बूथ लगाए जाएंगे, ताकि होली धमाल के खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद किया जा सके।

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से महिला और पुरुष बाउंसरों की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि हर आयु वर्ग के लोग बिना किसी चिंता के होली का आनंद उठा सकें। आयोजकों ने सुनिश्चित किया है कि यह आयोजन पूरी तरह से पारिवारिक माहौल में हो, जहां महिलाएं, युवतियां और बच्चे पूरी सुरक्षा और सुविधा के साथ शामिल हो सकें।

आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए मेडिकल टीम और एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। शुद्ध पेयजल और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिस और निजी सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहेंगी।

हर साल होली का यह महोत्सव एनसीआर के लोगों के लिए यादगार अनुभव लेकर आता है। इस साल भी आयोजन को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। आयोजक जतिन शर्मा के अनुसार, “हम इस बार होली को और भी भव्य और रोमांचक बनाने जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर कोई बेफिक्र होकर रंगों, संगीत और मस्ती का आनंद उठा सके।”

होली धमाल 2025 में शामिल होने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। टिकट की कीमत ₹499 प्रति व्यक्ति रखी गई है, जबकि वीआईपी एंट्री ₹999 प्रति व्यक्ति होगी। बच्चों के लिए विशेष छूट उपलब्ध है। ऑनलाइन टिकट BookMyShow और Paytm Insider जैसी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं, जबकि ऑफलाइन टिकट नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न स्टोर्स और आउटलेट्स से खरीदे जा सकते हैं।

अगर आप होली के इस सबसे बड़े धमाल का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो अपनी टिकट बुक कराएं और 14 मार्च को नोएडा के एनसीआर स्पोर्ट्स ग्राउंड में अपने दोस्तों और परिवार के साथ रंगों, संगीत और मस्ती में खो जाने के लिए तैयार हो जाएं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें