Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Bangladesh Illegal Immigrants: दिल्ली में 5 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार, जल्द किए जाएंगे डिपोर्ट

Bangladesh Illegal Immigrants: दिल्ली में 5 अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार, जल्द किए जाएंगे डिपोर्ट

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग अलग-अलग इलाकों में फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे। पुलिस ने इनमें से दो को सदर बाजार इलाके से और तीन को बाहरी जिले से पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशियों में बिलाल नाम का व्यक्ति अपने बेटे फारूक, दूसरे बेटे फैजल, दो बेटियों (काजल और जैनती), और पत्नी खातिजा के साथ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सदर बाजार में रह रहा था। दिलचस्प बात यह है कि 2012 में इस पूरे परिवार को डिपोर्ट किया गया था, लेकिन बिलाल अपने बेटे फारूक के साथ फिर से भारत लौट आया। फारूक के खिलाफ चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं, जबकि बिलाल पर भी दो केस चल रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि फारूक ने विधानसभा चुनावों में वोट भी डाल दिया था।

फरवरी 2025 में नोएडा पुलिस ने भी 8 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 6 फर्जी आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद हुआ था। यह कार्रवाई स्थानीय खुफिया एजेंसियों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। देशभर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। दिल्ली पुलिस भी राजधानी में ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है और अवैध घुसपैठियों की धरपकड़ जारी है।

https://youtu.be/Nya_qcQAHuE///

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें