National Lok Adalat: एक मिनट में होगा चालान का निस्तारण, मोबाइल से जमा कर सकेंगे अर्थदंड; पांच हेल्प डेस्क बनेंगी

National Lok Adalat: एक मिनट में होगा चालान का निस्तारण, मोबाइल से जमा कर सकेंगे अर्थदंड; पांच हेल्प डेस्क बनेंगी

नोएडा। सूरजपुर स्थित न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लंबित और प्रारंभिक स्तर के करीब 10 लाख मामलों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है। मोटर व्हीकल एक्ट से संबंधित चालानों के त्वरित निस्तारण के लिए इस बार विशेष व्यवस्था की गई है। लोगों की सुविधा के लिए न्यायालय परिसर में पांच हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी।

जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों को सरल और त्वरित प्रक्रिया के जरिए निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा। खासतौर पर मोटर व्हीकल एक्ट से जुड़े मामलों के लिए ऐसी व्यवस्था तैयार की गई है, जिससे लोगों को चालान का निस्तारण कराने के लिए लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़े।

जिन पक्षकारों को चालान से संबंधित नोटिस जारी किए गए हैं, वे राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर हेल्प डेस्क से अपने मामले की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। चालान का विवरण मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर बारकोड भेजा जाएगा। इस बारकोड के माध्यम से मोबाइल फोन से ही निर्धारित अर्थदंड की राशि जमा की जा सकेगी।

ऑनलाइन भुगतान पूरा होने के बाद लोगों को अलग से मैनुअल रसीद लेने की आवश्यकता नहीं होगी। भुगतान की प्रक्रिया डिजिटल तरीके से पूरी होने के कारण चालान का निस्तारण करीब एक मिनट में किया जा सकेगा। इससे बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को समय की बचत होने के साथ न्यायालय परिसर में प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने में भी मदद मिलेगी।

जो लोग ऑनलाइन प्रक्रिया का इस्तेमाल नहीं करना चाहते या जिन्हें इसमें परेशानी होती है, वे हेल्प डेस्क पर सीधे पहुंचकर भी चालान का निस्तारण करा सकेंगे। निर्धारित अर्थदंड जमा करने के बाद उनके मामले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जनपद न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात नियमों के उल्लंघन पर निर्धारित पूरा अर्थदंड वसूला जाएगा। लोक अदालत आयोजित करने का उद्देश्य जुर्माने में छूट देना नहीं, बल्कि लंबित मामलों को सरल और तेजी से निस्तारित करना है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में केवल यातायात चालानों के अलावा अन्य लंबित और प्रारंभिक स्तर के मामलों के निस्तारण की भी प्रक्रिया चलेगी। इस बार करीब 10 लाख मामलों के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब 10.70 लाख मामलों का निस्तारण किया गया था।

चालान संख्या के आधार पर संबंधित मामले की जानकारी हासिल करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। लोग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक फोन करके अपने चालान और उससे संबंधित प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Hot this week

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...

Topics

Lucknow : राजकीय आईटीआई में पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Lucknow : प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी एवं...

Lucknow : प्रदेश के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य के आउटलेट

Lucknow : उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img