Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Narendra Modi Roadshow: अहमदाबाद में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और कांग्रेस पर करारा वार

Narendra Modi Roadshow: अहमदाबाद में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और कांग्रेस पर करारा वार

रिपोर्ट: अभिषेक ब्याहुत

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। जैसे ही उनका विमान एयरपोर्ट पर उतरा, हजारों समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट से लेकर निकोल तक एक विशाल रोड शो किया, जिसमें दोनों ओर खड़े लोगों ने फूल बरसाकर और ‘मोदी-मोदी’ के नारों से उनका अभिवादन किया। यह नजारा पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गणेशोत्सव का उल्लेख करते हुए कहा कि गणपति बप्पा के आशीर्वाद से गुजरात में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत हो रही है। पीएम मोदी ने 5,477 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने घर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी कार्य जनता जनार्दन को समर्पित हैं और यह उनके लिए गर्व का क्षण है।

अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात की धरती को ‘दो मोहन की धरती’ बताते हुए कहा कि एक ओर हैं द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण और दूसरी ओर साबरमती के संत महात्मा गांधी। उन्होंने कहा कि आज भारत, सुदर्शन-चक्रधारी श्रीकृष्ण और चरखाधारी बापू के बताए रास्तों पर चलकर निरंतर सशक्त बन रहा है। उन्होंने बापू के स्वदेशी मंत्र को आत्मनिर्भर भारत से जोड़ते हुए कहा कि आज देश हर क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक समय था जब कांग्रेस सरकार दिल्ली में बैठकर कुछ नहीं करती थी और गुजरात हिंसा व कर्फ्यू से जूझता था। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज अहमदाबाद स्वच्छता और सुरक्षा के मामले में देश का नंबर एक शहर है। पीएम मोदी ने कहा कि कभी इस धरती को खून से लाल किया जाता था, लेकिन अब यहां विकास और शांति का वातावरण है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूती का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया ने देखा है कि भारत ने कैसे दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने 22 मिनट में सब साफ कर दिया और दुश्मनों के ठिकानों को सैकड़ों किलोमीटर अंदर जाकर नष्ट कर दिया। पीएम मोदी ने इसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बताते हुए कहा कि यह सुदर्शन-चक्रधारी मोहन का प्रतीक है, जबकि महात्मा गांधी के चरखे से भारत ने आत्मनिर्भरता का मार्ग पाया है।

सभा में भारी भीड़ देखकर पीएम मोदी ने जनता का आभार जताया और कहा कि यह जनसमर्थन उनके लिए शक्ति का स्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात हाल ही में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित रहा है, लेकिन यहां के लोगों का जज्बा और आत्मबल हमेशा की तरह अटूट है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने गणेशोत्सव के उत्साह और गुजरात में हो रहे विकास कार्यों को एक साथ जोड़ते हुए कहा कि यह संयोग है कि जब देशभर में भगवान गणेश की आराधना हो रही है, उसी समय गुजरात में भी प्रगति और नए अध्याय का श्रीगणेश हो रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें