नई दिल्ली: युद्धपोत तरकश ने संदिग्ध जहाज से जब्त किया 2500 किग्रा मादक पदार्थ

नई दिल्ली, 2 अप्रैल : भारतीय नौसेना की पश्चिमी कमान ने हिंद महासागर क्षेत्र में एक संदिग्ध जहाज से 2500 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

दरअसल नौसेना का फ्रंटलाइन फ्रिगेट आईएनएस तरकश समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए जनवरी 2025 से पश्चिमी हिंद महासागर में तैनात है। यह जहाज ना सिर्फ बहरीन स्थित संयुक्त टास्क फोर्स 150 का सक्रिय रूप से समर्थन कर रहा है। बल्कि बहुराष्ट्रीय बलों के संयुक्त फोकस ऑपरेशन, एंजैक टाइगर में भाग भी ले रहा है। क्षेत्र में गश्त के दौरान (31 मार्च को) आईएनएस तरकश को भारतीय नौसेना के पी8आई विमान से क्षेत्र में संचालित संदिग्ध जहाजों के बारे में कई इनपुट मिले। जो मादक पदार्थों की तस्करी सहित अवैध गतिविधियों में शामिल थे।

जवाब में, तरकश ने संदिग्ध जहाजों को रोकने के लिए अपना रास्ता बदल लिया और आस-पास के सभी संदिग्ध जहाजों से पूछताछ करने के बाद एक संदिग्ध जहाज को रोक लिया। इस दौरान मरीन कमांडो, एक विशेषज्ञ बोर्डिंग टीम के साथ संदिग्ध जहाज पर चढ़े और गहन तलाशी के बाद कई सीलबंद पैकेट जब्त कर लिए जिनका वजन 2,500 किलोग्राम से अधिक था। इन पैकेटों में मौजूद पदार्थों की पहचान 2386 किलोग्राम हशीश और 121 किलोग्राम हेरोइन के तौर पर की गई। संदिग्ध जहाज को आईएनएस तरकश ने अपने नियंत्रण में ले लिया है और विस्तृत पूछताछ की जा रही है

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img