Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: वैश्विक समुद्री शासन को मजबूत करने में योगदान दे रहा भारत : आईसीजी 

नई दिल्ली: वैश्विक समुद्री शासन को मजबूत करने में योगदान दे रहा भारत : आईसीजी 
-भारत ने रोम में आयोजित चौथे तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन में लिया भाग

नई दिल्ली, 12 सितम्बर: वैश्विक समुद्री शासन को मजबूत करने से लेकर सुरक्षित व स्वच्छ समुद्रों के एजेंडे को आकार देने वाले देशों में भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की भूमिका और भागीदारी अति महत्वपूर्ण है।

यह बातें आईसीजी के महानिदेशक परमेश शिवमणि ने इटली के रोम में आयोजित चौथे तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन (सीजीजीएस) में कहीं। चौथे संस्करण में इटली के प्रधानमंत्री, जियोर्जिया मेलोनी ने समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया, समुद्री खोज और बचाव, और समुद्री कानून प्रवर्तन में तटरक्षक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने वर्चुअली भाग लिया। शिखर सम्मेलन में 115 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दौरान आईसीजी के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने ‘आग के खिलाफ संरक्षक : आग की आपात स्थितियों के लिए आईसीजी की सामरिक प्रतिक्रिया’ शीर्षक से एक व्याख्यान दिया। जिसमें समुद्री सुरक्षा और संरक्षा को आगे बढ़ाने में भारत की विशेषज्ञता और रचनात्मक भूमिका का ब्यौरा दिया गया। इस दौरान समुद्री पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक आपदाओं और समुद्री दुर्घटनाओं के बाबत आपातकालीन प्रतिक्रिया संबंधी सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया गया। सम्मेलन में आईसीजी ने आगामी 2027 में आयोजित होने वाले पांचवें सीजीजीएस सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए अपनी दावेदारी भी पेश की।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें