Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

नई दिल्ली: तत्काल जरुरत के लिए पीएफ से 5 लाख तक निकासी कर सकेंगे कर्मचारी

नई दिल्ली: तत्काल जरुरत के लिए पीएफ से 5 लाख तक निकासी कर सकेंगे कर्मचारी
-ईपीएफओ ने अग्रिम दावों के लिए ऑटो-सेटलमेंट सीमा को ₹1 लाख से बढ़ाकर किया ₹5 लाख

नई दिल्ली, 24 जून : केंद्र सरकार के कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अग्रिम दावों के लिए ऑटो-सेटलमेंट सीमा ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी है। यानि अब कर्मचारी अपने पीएफ से शादी -विवाह, शिक्षा, बीमारी और आवास आदि तात्कालिक जरूरतों के लिए पांच लाख रुपये तक की राशि निकाल सकेंगे। वो भी महज तीन दिन में।

दरअसल, ईपीएफओ ने अपने सदस्यों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कोविड-19 महामारी के दौरान पहली बार अग्रिम दावों के ऑटो-सेटलमेंट की शुरुआत की थी। तब से यह सुविधा बीमारी, शिक्षा, विवाह और आवास उद्देश्यों के लिए प्रदान की जा रही है लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। इन दावों को बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप यानि ऑटोमेटिक तरीके से महज 72 घंटे में मंजूरी दी जाएगी।

इससे जहां कर्मचारी को तत्काल आर्थिक मदद मिलेगी वहीं, धन निकासी प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 में,ईपीएफओ ने ऑटो-सेटलमेंट के माध्यम से रिकॉर्ड 2.34 करोड़ अग्रिम दावों को मंजूरी दी थी। जो पिछले वर्ष की तुलना में 161% वृद्धि को दर्शाता है। उल्लेखनीय रूप से, 2024-25 में सभी अग्रिम दावों में से 59% का निपटान ऑटो मोड के माध्यम से किया गया। इस वृद्धि को जारी रखते हुए, वित्त वर्ष 2025-26 के पहले ढाई महीनों में, ईपीएफओ ने पहले ही 76.52 लाख दावों का ऑटो-सेटलमेंट कर दिया है, जो अब तक निपटाए गए सभी अग्रिम दावों का लगभग 70% है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें