नई दिल्ली: तंबाकू मुक्त -व्यसन मुक्त जीवनशैली के प्रतीक बनें देश के युवा : पटेल

नई दिल्ली, 9 अक्तूबर : तंबाकू का सेवन एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है और बच्चे विशेष रूप से सिगरेट, बीड़ी और धुआं रहित तंबाकू उत्पादों के प्रति संवेदनशील होते हैं, जिससे अक्सर जीवन भर लत, विभिन्न बीमारियां और अकाल मृत्यु तक हो सकती है।

यह बातें केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने वीरवार को तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तीसरे संस्करण का हाइब्रिड शुभारंभ करने के दौरान कहीं। पटेल ने कहा, इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ जागरूकता बढ़ाना नहीं है, बल्कि हमारे युवाओं को सशक्त बनाना है – ताकि वे साथियों के दबाव का विरोध करें, सोच-समझकर चुनाव करें और तंबाकू-मुक्त तथा व्यसन-मुक्त जीवन शैली के प्रतीक बनें। उन्होंने कहा, अक्सर तंबाकू का सेवन मादक द्रव्यों के सेवन की ओर पहला कदम होता है, इसलिए तंबाकू के उपयोग से बचना बेहद जरुरी है। ताकि युवाओं की सामूहिक ऊर्जा और स्वस्थ भारत, संपन्न भारत के दृष्टिकोण के माध्यम से, भारत को तंबाकू और मादक द्रव्यों के सेवन से मुक्त देश बनाया जा सके।

उन्होंने कहा, 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिगों को और शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध है। देश भर में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का उत्पादन, बिक्री, परिवहन और भंडारण भी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के युवाओं को विकसित भारत का अग्रदूत कहा है और इसी दृष्टिकोण के अनुरूप, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने युवाओं को तंबाकू और निकोटीन के खतरों से बचाने के लिए 2023 में तंबाकू मुक्त युवा अभियान शुरू किया है।

पटेल ने कहा, भारत ने फिल्मों, टेलीविजन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तंबाकू के चित्रण को विनियमित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि स्वास्थ्य चेतावनियों और तंबाकू विरोधी संदेश विविध दर्शकों तक पहुंचें। तंबाकू की पहुंच को और सीमित करने के लिए, सभी प्रकार के तंबाकू विज्ञापन, प्रचार और प्रायोजन पर सख्त प्रतिबंध है- जिसमें इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट भी शामिल हैं। सभी तंबाकू पैकेजिंग पर बड़ी सचित्र स्वास्थ्य चेतावनियां भी अनिवार्य कर दी गई हैं, जिसे विश्व स्तर पर सबसे कड़े उपायों में से एक माना जाता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img