नई दिल्ली: ‘स्वच्छता सेवा अभियान’ में केंद्रीय मंत्री जाधव ने की शिरकत

नई दिल्ली, 25 सितम्बर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ पहल और ‘स्वच्छता सेवा अभियान’ के तहत वीरवार को सफदरजंग अस्पताल का दौरा किया।

इस अवसर पर जाधव ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता के बाबत कार सेवा की। उन्होंने डॉक्टरों, संकाय सदस्यों, नर्सिंग स्टाफ और सफाई कर्मचारियों सहित 250 से अधिक प्रतिभागियों की प्रशंसा की, जिन्होंने ‘स्वच्छता सेवा अभियान’ के तहत अस्पताल-व्यापी सफाई अभियान और जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया। राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कृमि मुक्ति अभियान का उद्घाटन भी किया और लाभार्थियों को बाजरा, मुख स्वच्छता किट और सैनिटरी नैपकिन वितरित किए।

सफदरजंग अस्पताल के निदेशक संदीप बंसल के मुताबिक कार सेवा के दौरान ओपीडी क्षेत्र, आईसीएमआर, हार्ट कमांड, वीएमएमसी और एसआईसी परिसर सहित कई प्रमुख स्थानों पर श्रमदान किया गया। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता मानकों को बेहतर बनाना और स्वस्थ परिवारों व मजबूत समुदायों के निर्माण की दिशा में सामुदायिक भागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img