Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

नई दिल्ली: सेना अस्पताल में होगा फेफड़े रोगों का अत्याधुनिक उपचार

नई दिल्ली: सेना अस्पताल में होगा फेफड़े रोगों का अत्याधुनिक उपचार
आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल में वयस्क टीकाकरण केंद्र और ब्रोंकोस्कोपी सुइट का उद्घाटन

नई दिल्ली, 10 अगस्त : आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल, नई दिल्ली में स्थापित वयस्क टीकाकरण केंद्र और अत्याधुनिक ब्रोंकोस्कोपी सुइट विधिवत रूप से शुरू हो गया है। इस केंद्र का उद्घाटन सेना चिकित्सा सेवा की पहली महिला महानिदेशक और वरिष्ठ कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल साधना एस. नायर ने शनिवार को किया।

इस केंद्र में भारतीय सेना में कार्यरत सैनिकों और उनके व्यस्क परिजनों को व्यापक टीकाकरण सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिसमें इन्फ्लूएंजा, न्यूमोकोकस, हेपेटाइटिस और अन्य रोकथाम योग्य बीमारियों के टीके भी शामिल होंगे। नव स्थापित ब्रोंकोस्कोपी सुइट विभिन्न प्रकार की नैदानिक और चिकित्सीय वायुमार्ग प्रक्रियाओं को करने के लिए उन्नत तकनीक से सुसज्जित है। उद्घाटन समारोह में कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शंकर नारायण और डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल अमूल कपूर के साथ अस्पताल, स्टेशन और निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सेना अस्पताल की नेत्र रोग सेवा सर्वश्रेष्ठ केंद्रों के समकक्ष
विश्व स्तर पर प्रशंसित नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हरमिंदर सिंह दुआ ने आर्मी हॉस्पिटल (आर एंड आर), नई दिल्ली का दौरा किया। उन्होंने नेत्र विज्ञान विभाग के अपने दौरे के दौरान अस्पताल के अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, अत्याधुनिक उपकरणों, स्वच्छ एवं बेदाग वातावरण और अनुशासित तथा सहानुभूतिपूर्ण कार्य संस्कृति की सराहना की। उन्होंने कहा, सेना अस्पताल की सुविधाएं और मानक दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ केंद्रों के बराबर हैं, और कुछ मामलों में तो उनसे भी बेहतर हैं।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें