Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: देश घरेलू ताकत से दुश्मन को परास्त करने में सक्षम

नई दिल्ली: देश घरेलू ताकत से दुश्मन को परास्त करने में सक्षम
- राजनाथ सिंह ने बीईएमएल की ग्रीनफील्ड रेल निर्माण सुविधा 'ब्रह्मा' का किया शिलान्यास

नई दिल्ली, 10 अगस्त : ऑपरेशन सिंदूर इस बात का प्रमाण है कि भारत अपनी घरेलू ताकत से अपने दुश्मनों को परास्त करने की क्षमता रखता है। यह बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को मध्य प्रदेश के उमरिया में एक ग्रीनफील्ड रेल निर्माण सुविधा, बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग (ब्रह्मा) की आधारशिला रखते हुए कही।

उन्होंने इस ऑपरेशन को पहलगाम, जम्मू-कश्मीर में निर्दोष नागरिकों पर हुए जघन्य और कायराना आतंकवादी हमले का करारा जवाब बताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, भारत की निर्णायक प्रतिक्रिया ने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि वह अब अपनी अखंडता और संप्रभुता पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आगे कहा, हम किसी को उकसाते नहीं हैं, लेकिन जो हमें उकसाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

रेल हब में 1,800 करोड़ रुपये का निवेश करेगा बीईएमएल
ब्रह्मा सुविधा को 148 एकड़ में रोलिंग स्टॉक के लिए एक विश्व स्तरीय विनिर्माण इकाई के रूप में विकसित किया जाएगा जिसे लगभग दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) इस एकीकृत विनिर्माण इकाई की स्थापना के लिए अगले कुछ वर्षों में चरणबद्ध तरीके से 1,800 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है। शुरुआत में प्रति वर्ष 125-200 कोच का उत्पादन करते हुए, इसकी क्षमता पाँच वर्षों के भीतर सालाना 1,100 कोच तक बढ़ जाएगी। यह इकाई घरेलू और निर्यात बाजारों के लिए वंदे भारत ट्रेनसेट, मेट्रो कार, इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट, हाई-स्पीड रेल कोच और अन्य उन्नत रोलिंग स्टॉक का निर्माण करेगी। इससे 5,000 से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। मध्य प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र, विशेष रूप से सिंगरौली, सतना, रीवा और कटनी में एमएसएमई को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें