Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के लोगों के रग-रग में है फुटबॉल : मनीषा कल्याण

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर के लोगों के रग-रग में है फुटबॉल : मनीषा कल्याण
नई दिल्ली: -खेल प्रतिभाओं को चमकने का एक दुर्लभ मंच प्रदान करती है अस्मिता लीग

नई दिल्ली, 8 अगस्त : देश की स्टार फुटबॉलर मनीषा कल्याण ने शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम में कहा, अस्मिता ‘युवा लड़कियों के लिए अपने फुटबॉल सपनों को साकार करने का एक दुर्लभ मंच है।

उन्होंने अचीविंग स्पोर्ट्स माइलस्टोन बाय इंस्पायरिंग वुमेन (अस्मिता) अंडर-13 लीग के गुवाहाटी चरण में भाग ले रही आठ टीमों को संबोधित करते हुए कहा, मैं अभी भी फीफा विश्व कप और ओलंपिक में खेलने का सपना देख रही हूँ और अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने के बाद, हमारा विश्वास और भी मजबूत हो गया है। अब आपके पास अस्मिता जैसा मंच है और आप जितने ज्यादा बेहतरीन मैच खेलेंगे, आप उतने ही बेहतर होते जाएंगे। अस्मिता का उद्देश्य पूरे भारत में जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं की खोज करना है।

मनीषा ने कहा, फुटबॉल पूर्वोत्तर के लोगों के रग-रग में है। मैं बाला देवी को खेलते हुए देखकर बड़ी हुई हूँ और अब सीनियर राष्ट्रीय टीम में मेरी 11 साथी इसी क्षेत्र से हैं। यह दर्शाता है कि यहां कितनी प्रतिभा मौजूद है। हो सकता है, पाँच साल बाद, इनमें से कोई एक बच्चा असम और फिर भारत के लिए खेले। बस कड़ी मेहनत करो और सिर्फ़ फुटबॉल के बारे में सोचो। यह माहौल निश्चित रूप से विकसित हो रहा है और सरकार के सहयोग से हम और बेहतर कर सकते हैं।

यूईएफए चैंपियंस लीग में खेलने वाली एकमात्र भारतीय फुटबॉलर मनीषा ने असम की दो उभरती हुई प्रतिभाओं – रेखा कटकी और दोसोमी रौतिया के बाबत कहा, दोनों अस्मिता लीग की देन हैं और असम फ़ुटबॉल में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। जहां दोसोमी राष्ट्रीय शिविर में पहुंच गई हैं, वहीं रेखा ने भारतीय महिला लीग डिवीजन 2 में नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की कप्तानी की है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें