नई दिल्ली: पांचवे तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत 

नई दिल्ली, 14 सितम्बर: अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सहयोग के मामले में अव्वल भारत, वर्ष 2027 में तटरक्षक वैश्विक शिखर सम्मेलन (सीजीजीएस) का आयोजन चेन्नई में करेगा। इस दौरान भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) का स्वर्ण जयंती समारोह भी मनाया जाएगा।

दरअसल, इटली के रोम शहर में आयोजित चौथे सीजीजीएस में पांचवे सीजीजीएस की मेजबानी को लेकर भारत की दावेदारी को सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई है, जिसमें 115 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेने पहुंचे थे। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में एक अंतरराष्ट्रीय तटरक्षक बेड़ा समीक्षा और एक विश्व तटरक्षक संगोष्ठी शामिल होगी, जो उभरती समुद्री चुनौतियों पर संवाद के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करेगी और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री एकता को प्रदर्शित करेगी।

इस दौरान आईसीजी के महानिदेशक परमेश शिवमणि ने कहा कि कोई भी एक देश अकेले समुद्री मुद्दों के पूरे दायरे का समाधान नहीं कर सकता है। इसलिए, साझा समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक तटरक्षक सहयोग बेहद जरुरी है। डीजी शिवमणि ने कहा, 2027 का चेन्नई शिखर सम्मेलन दुनिया भर के तटरक्षकों के बीच अंतर-संचालन, विश्वास और मजबूत सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समावेशी मंच के रूप में काम करेगा। इस दौरान शिवमणि ने इतालवी तटरक्षक बल के कमांडेंट से भी मुलाकात की।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img