नई दिल्ली: महारत्न का दर्जा मिलने के बाद एचएएल ने मनाया पहला स्थापना दिवस

नई दिल्ली/बेंगलुरु, 23 दिसम्बर : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने सोमवार को अपना 85वां स्थापना दिवस मनाया।

इस अवसर पर महारत्न का दर्जा प्राप्त एचएएल के सीएमडी डॉ. डी. के. सुनील और निदेशक (मानव संसाधन) ए बी प्रधान के साथ कई पूर्व सीएमडी, निदेशक, सीईओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आगे बढ़ने के तरीके और विकास को बनाए रखने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया। वहीं, मुख्य अतिथि यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार, सांसद ने अपने संदेश में 1940 में वालचंद हीराचंद द्वारा इसकी स्थापना के बाद से कंपनी के इतिहास का वर्णन किया और एचएएल से देश के रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने में उत्कृष्टता की विरासत को आगे बढ़ाने और गति बनाए रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर ‘प्रेरणा की उड़ानें,एचएएल की महारत्न कहानी’ नामक एक स्मारक पुस्तक का विमोचन किया गया।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img