नई दिल्ली: कोलकाता में होगा संयुक्त कमांडर सम्मेलन, पीएम करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली, 8 सितम्बर : सशस्त्र बल 15 से 17 सितंबर तक कोलकाता, पश्चिम बंगाल में संयुक्त कमांडर सम्मेलन (सीसीसी) 2025 की मेजबानी करेंगे। इस वर्ष के सम्मेलन का विषय ‘सुधारों का वर्ष – भविष्य के लिए परिवर्तन’ है।

सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे और रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, रक्षा राज्य मंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और रक्षा सचिव भी इसमें शामिल होंगे। तीनों सेनाओं और एकीकृत रक्षा स्टाफ के अधिकारियों के अलावा अन्य मंत्रालयों के सचिवों के भी उपस्थित रहने की संभावना है। सीसीसी सशस्त्र बलों का सर्वोच्च-स्तरीय विचार-मंथन मंच है, जो देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व को वैचारिक और रणनीतिक स्तरों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक साथ लाता है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img