Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नई दिल्ली: कलावती अस्पताल का नवजात शिशु देखभाल केंद्र बंद

नई दिल्ली: कलावती अस्पताल का नवजात शिशु देखभाल केंद्र बंद
नई दिल्ली: -निदेशक डॉ. सरिता बेरी ने वित्तीय अभाव के चलते लिया फैसला

नई दिल्ली, 16 जून : नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य देखभाल और जीवन को बचाने के लिए कलावती सरन बाल अस्पताल में स्थापित ‘एफबीएनसी’ को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। इसके पीछे अस्पताल प्रशासन ने फंड की कमी होने और इलाज के लिए अस्पताल आने वाले नवजात मरीजों की संख्या में कमी को प्रमुख वजह बताया है।

दरअसल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल की निदेशक डॉ. सरिता बेरी ने बीते वीरवार को कलावती अस्पताल के ‘एफबीएनसी’ को बंद करने का आदेश जारी किया है। जिसके पीछे यूनिसेफ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से अनुदान सहायता ना मिलने को प्रमुख वजह बताया गया है। साथ ही परियोजना को जारी रखने के लिए औपचारिक वित्तीय मंजूरी का अभाव और ‘एनसीसी-एफबीएनसी’ परियोजना के तहत शिशु केंद्र में तैनात जनशक्ति के पास काम की कमी होना बताया है।

क्या है एफबीएनसी ?
एफबीएनसी का मतलब सुविधा आधारित नवजात देखभाल कार्यक्रम है। यह एक ऐसी प्रणाली है जो नवजात शिशुओं को जन्म के बाद 48 घंटों तक और फिर 15 महीने तक घर पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करती है। एफबीएनसी का उद्देश्य नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को कम करना। नवजात शिशुओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और उनके स्वास्थ्य और विकास को बढ़ावा देना है। इसके अलावा नवजात शिशुओं की नियमित जांच करना, आवश्यक टीके लगाना और संक्रमण से बचाना है। कुल मिलाकर एफबीएनसी नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और जीवन को बचाने में मदद करता है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें