Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

नई दिल्ली: जीएसटी दरों में कटौती से जीवन यापन में होगी आसानी : नड्डा

नई दिल्ली: जीएसटी दरों में कटौती से जीवन यापन में होगी आसानी : नड्डा
-थर्मामीटर से लेकर जीवनरक्षक ऑक्सीजन तक होंगी सस्ती

नई दिल्ली, 4 सितंबर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने वीरवार को कहा, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से संबंधित उत्पादों पर जीएसटी की दरों में कटौती का फैसला आम जनता के लिए लाभदायक साबित होगा। इससे थर्मामीटर, नजर के चश्मे, लैब टेस्ट, शुगर टेस्ट और मेडिकल ऑक्सीजन के रेट काफी कम हो जाएंगे। वहीं, मेडिक्लेम और जीवन बीमा टैक्स रहित हो जाएंगे।

नड्डा ने कहा, मोदी सरकार ने निरंतर विकास और प्रगति को गति देने के लिए अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की घोषणा की है जो पहले नवरात्रि यानि 22 सितंबर से लागू हो जाएगी। यह सुधार, देश भर के छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा, कर में कटौती के फैसले से जहां आम आदमी के जीवन में आसानी होगी। वहीं, परिवार के खर्चों में कमी आएगी। दरअसल, केंद्र सरकार ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा पर लगने वाले 18% जीएसटी को हटाकर शून्य कर दिया है। अब मेडिक्लेम और लाइफ इंश्योरेंस पर 18% टैक्स नहीं देना पड़ेगा।

वहीं, बुखार की जांच के लिए उपयोगी और हर घर की जरूरत थर्मामीटर भी सस्ता होने वाला है। इस पर 18% की जगह 5% टैक्स देना होगा। मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन की दरों में भी कमी आएगी। इस पर लगने वाले जीएसटी की दर 12% से घटाकर 5% कर दी गई है। इसके अलावा सभी डायग्नोस्टिक किट और अभिकर्मक खरीद के लिए 12% की जगह 5% टैक्स लगेगा। ब्लड शुगर की जांच करने वाला ग्लूकोमीटर और टेस्ट स्ट्रिप्स पर 12% की जगह 5% और नजर के चश्मा बनवाने पर 12% की जगह 5% टैक्स देना होगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें