नई दिल्ली: आरएमएल अस्पताल में नारी शक्ति पर भव्य वॉकथॉन 

नई दिल्ली, 1 अक्तूबर : अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान से संबद्ध राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बुधवार को वॉकथॉन का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा पेशेवरों, नर्सिंग स्टाफ, छात्रों, रोगियों और अन्य लोगों ने भाग लिया। इसके साथ ही 15 दिवसीय ‘स्वस्थ नारी सुरक्षित परिवार अभियान’ का समापन हो गया।

निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने कहा, अभियान के तहत ईएनटी, बाल रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, रेडियोलॉजी, हड्डी रोग, सामुदायिक चिकित्सा, मनोचिकित्सा और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाया गया। इन दौरान कान से पानी आना और बहरापन, बाल पोषण और व्यवहार संबंधी समस्याएं, अपवर्तक त्रुटियां, ऑस्टियोपोरोसिस, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर और किशोर स्वास्थ्य की जांच भी की गई। 15-दिवसीय अभियान के दौरान कुल 1,50,778 मरीज लाभान्वित हुए, जिनमें 1,15,000 महिलाएं और नाबालिग शामिल रहे। समापन समारोह में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक दीवान, एसएनएसपी की नोडल अधिकारी डॉ. पूजा सेठी और डॉ. पुलिन गुप्ता मौजूद रहे।

इस अभियान के तहत अस्पताल की ओर से झंडेवालान मंदिर और भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें स्वैच्छिक दान को प्रोत्साहित किया गया। वहीं, प्रेस सूचना ब्यूरो के सहयोग से शास्त्री भवन में निवारक स्वास्थ्य जांच जैसे विशेष सहयोगात्मक शिविर भी आयोजित किए गए।

 

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img