नई दिल्ली: एम्स में स्वैच्छिक रक्तदान, 2400 यूनिट एकत्र कर बनाया कीर्तिमान 

नई दिल्ली, 4 अगस्त : देश की स्वतंत्रता के 78 गौरवशाली वर्षों के सम्मान में, एम्स दिल्ली द्वारा सोमवार को मुख्य अस्पताल स्थित रक्त केंद्र में स्वैच्छिक रक्तदान अभियान 5.0 का आयोजन किया गया। इस दौरान अर्धसैनिक बलों और एम्स कर्मचारियों की भागीदारी से महज एक दिन में 2400 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया जो एक कीर्तिमान है।

एम्स निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास ने कहा, रक्तदान शिविर में 2400 यूनिट रक्त संग्रहित किया जाना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह ना सिर्फ नागरिकों व कार्मिकों के सहयोग, देशभक्ति और मानवता की शक्ति का प्रमाण है। बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण और जन कल्याण की भावना का सफल प्रदर्शन भी है। उन्होंने रक्तदान शिविर में योगदान देने वाले विभिन्न बलों के तमाम प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रक्त केंद्र की सीएमओ डॉ. पूनम कौशिक और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के प्रमुख डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने कहा, रक्तदान वो उपहार है जो मानव ही मानव को दे सकता है।

रक्तदान शिविर में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, राजस्थान सशस्त्र कांस्टेबुलरी, असम राइफल्स, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, सशस्त्र सीमा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, भारतीय तटरक्षक और भारतीय नौसेना के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के सर्जन वाइस एडमिरल अनुपम कपूर और सीएपीएफ, एनएसजी व असम राइफल्स के एडीजी (मेडिकल) डॉ. विनोद कुमार के साथ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निरुपम मदान मौजूद रहे।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img