Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: डॉ. सुनीता शर्मा स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक नामित

नई दिल्ली: - निवर्तमान डीजीएचएस डॉ अतुल गोयल का कार्यकाल 27 अप्रैल को हो रहा समाप्त
नई दिल्ली: - निवर्तमान डीजीएचएस डॉ अतुल गोयल का कार्यकाल 27 अप्रैल को हो रहा समाप्त

नई दिल्ली, 16 अप्रैल: लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की डायरेक्टर प्रोफेसर (पैथोलॉजी) डॉ सुनीता शर्मा को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) का प्रमुख बनाया गया है। वह नया पदभार आगामी 28 अप्रैल को निर्माण भवन, दिल्ली में संभालेंगी।

दरअसल, केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में प्रशासनिक पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष निर्धारित की है जिसके चलते मौजूदा डीजीएचएस डॉ अतुल गोयल का कार्यकाल 27 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इस दिन वह 62 वर्ष के हो जाएंगे। वर्तमान में डॉ सुनीता शर्मा देश की अपर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के शिक्षण उप-संवर्ग से चयनित डॉ सुनीता शर्मा को पूर्ण वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों के साथ कार्यवाहक डीजीएचएस नामित किया गया है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, केंद्र सरकार को सभी प्रकार की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मामलों के लिए तकनीकी सलाह प्रदान करता है। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य निदेशालयों के साथ सहयोग करता है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें