Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नई दिल्ली: डॉ. शिबानी मेहरा ने नए डॉक्टरों को सिखाए रेडियोलॉजी के गुर 

नई दिल्ली: डॉ. शिबानी मेहरा ने नए डॉक्टरों को सिखाए रेडियोलॉजी के गुर 
-मेडिकल के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए फीटल इमेजिंग सीएमई का किया आयोजन

नई दिल्ली, 28 सितम्बर : अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान (एबीवीआईएमएस) से संबद्ध डॉ राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ने रेडियोलॉजी के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए फीटल इमेजिंग सीएमई का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक दीवान ने किया। उनके साथ डीन डॉ. आरती मारिया भी मौजूद रहीं।

आरएमएल अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. शिबानी मेहरा ने कहा, आधुनिक तकनीकों से जहां गर्भवती महिलाओं की सटीक जांच और प्रसव संबंधी जटिल मामलों को सुलझाना संभव हुआ है। वहीं माताओं और नवजात शिशुओं के बहुमूल्य जीवन की रक्षा का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। उन्होंने आगे कहा, मौजूदा दौर में उच्च गुणवत्ता वाली इमेजिंग मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य बन चुकी है। इसके लिए हम प्रत्येक रेडियोलॉजिस्ट को दक्ष बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अल्ट्रासाउंड और अन्य रेडियो इमेजिंग सुविधाएं आसानी से मिल पाएं।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों से फीटल रेडियोलॉजिस्ट्स ने हिस्सा लिया। इन्होंने गर्भावस्था के दौरान की जाने वाली इमेजिंग तकनीकों, हालिया शोध और प्रोटोकॉल पर विस्तार से चर्चा की। सीएमई के दौरान मेडिकल छात्रों को बताया गया, कैसे शुरुआती और सटीक जांच से जन्मजात विकृतियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है। इस दौरान कोच्चि फीटल रेडियोलॉजी डिक्लेयरेशन के अनुसार महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया गया। जिसमें प्रसव पूर्व देखभाल में रेडियोलॉजिस्टस की भूमिका को केंद्रीय बताया गया है। डॉ. शिबानी मेहरा ने कहा, ऐसे शैक्षणिक आयोजन चिकित्सा के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें