नई दिल्ली: देशभर में बिक रही 143 नकली दवाओं पर लगी रोक

नई दिल्ली, 21 अगस्त: केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के पोर्टल पर 143 नकली दवाओं की सूची जारी की गई है। इन दवाओं को मानक गुणवत्ता के अनुरूप (एनएसक्यू) नहीं पाया गया है।

दरअसल, सीडीएससीओ प्रत्येक माह नकली दवाओं की सूची जारी करता है जिसके तहत जुलाई माह में केंद्रीय औषधि प्रयोगशालाओं ने 46 दवा नमूनों और राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं ने 97 दवा नमूनों को फेल कर दिया है। दवा के नमूनों की एएसक्यू के रूप में पहचान, किसी एक या अन्य निर्दिष्ट गुणवत्ता मानकों में दवा के नमूने की विफलता के आधार पर की जाती है। यह विफलता सरकारी प्रयोगशाला द्वारा परीक्षण किए गए बैच के दवा उत्पादों के लिए विशिष्ट होती है और यह बाजार में उपलब्ध अन्य दवा उत्पादों पर किसी भी चिंता का विषय नहीं होती है।

इसके अलावा, जुलाई-2025 में, बिहार राज्य से सात दवा के नमूने और सीडीएससीओ उत्तरी क्षेत्र, गाजियाबाद से एक दवा के नमूने की पहचान नकली दवा के रूप में की गई है, जिसे किसी अन्य कंपनी के स्वामित्व वाले ब्रांड नाम का उपयोग करके अनधिकृत निर्माता द्वारा निर्मित किया गया था। मामले की जांच चल रही है और अधिनियम और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। एनएसक्यू और नकली दवाओं की पहचान करने की यह कार्रवाई राज्य नियामकों के सहयोग से नियमित आधार पर की जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन दवाओं की पहचान की जाए और उन्हें बाजार से हटाया जाए।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img