उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा: प्रो वॉलीबाल लीग : मुजफ्फरनगर लायंस ने 3-1 से जीता फाइनल, मथुरा योद्धास रही उपविजेता।

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में चल रही उत्तर प्रदेश प्रो वॉलीबॉल लीग का फाइनल मैच को बृहस्पतिवार को खेला गया। पुरे लीग में जबरदस्त खेल दिखाने वाली मुजफ्फरनगर लायंस और मथुरा योद्धास के बीच खेल परिसर में फ़ाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच के पहले दो सेट में मुजफ्फरनगर लायंस ने शानदार खेल दिखाते हुए दोनों सेट 25-23 और 25-22 से अपने नाम किए,वहीं तीसरा सेट मथुरा योद्धास 25 -16 से अपने नाम करने में कामयाब रही, लेकिन चौथे सेट में जबरदस्त वापसी करते हुए मुजफ्फरनगर लायंस ने सेट 25-13 से अपने नाम किया और फाइनल मैच में मथुरा योद्धास को 3-1 से पराजित किया। फाइनल मैच में प्लेयर ऑफ़ द मैच मुजफ्फरनगर लायंस के जेरोम विनीथ रहे, वहीं ब्लॉकर ऑफ़ द मैच का ख़िताब मुजफ्फरनगर लायंस के मृत्युंजय महंता के नाम रहा। विजेता टीम को लीग की ट्रॉफी के साथ 21 लाख और उपविजेता को 10 लाख का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं लीग के संस्थापक कुलवंत बालियान के कहा की पहली बार हुई इस प्रो वॉलीबॉल लीग को दर्शकों का भी बहुत सहयोग मिला और अगली लीग को और बढ़े स्तर पर कराई जाएगी जिससे वॉलीबॉल खिलाड़ियों को और अच्छा मंच मिल सके। फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे,जिन्होंने पहली बार उत्तर प्रदेश में हो रही प्रो वॉलीबॉल लीग की सराहना की।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img