उत्तर प्रदेश : हापुड़ में आग का तांडव, भूसा लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी भीषण आग

Hapur News : (शाहरुख़ खान) पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के धौलाना-पिलखुवा मार्ग पर स्थित सिखेड़ा चौकी के पास भूसा लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में अचानक भीषण लग गई, आग लगता देख लोगों ने चालक को आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद चालक ईंट भट्ठा पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचा और भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। पुलिस की मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव फरीदनगर निवासी इसरार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को मजदूरों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर धौलाना से भूसा खरीदने गया था। भूसा खरीदकर जैसे ही वापस गांव फरीदनगर के लिए निकले तो धौलाना-पिलखुवा मार्ग पर स्थित सिखेड़ा चौकी के पास पहुंचने पर राहगीरों ने शोर मचाकर आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद आग की लपटों को देखकर पास में मौजूद ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर का घुसा दिया, इसके बाद यहां काम करने वाले मजदूरों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आग की लपटें और ग्रामीणों की मशक्कत साफ देखी जा सकती है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हो हुई। ट्राली में आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका।

जांच की जा रही है

मामले में पिलखुवा पुलिस का कहना हैं कि आग लगने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी, आग किन कारणों से लगी है। इसकी जानकारी की जाएगी। हालांकि इस संबंध में पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img