नई दिल्ली: डब्ल्यूएचओ ने कफ सिरप से मौत मामले में केंद्र सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

नई दिल्ली, 9 अक्तूबर: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले में केंद्र सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक भारत के सीडीएससीओ ने दूषित उत्पादों को वापस मंगा लिया है और पहचानी गई कंपनियों की सभी विनिर्माण गतिविधियों को निलंबित कर दिया है। यानी उनके दवा उत्पादन इकाइयों को बंद करने का आदेश दिया है। सीडीएससीओ ने डब्ल्यूएचओ को सूचित किया है कि भारत से कोई भी दूषित दवा निर्यात नहीं की गई। बुधवार देर रात जारी बयान में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वह कथित मौतों से बेहद दुखी है और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। संगठन ने कहा कि वह स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है।

दरअसल, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सिरप से मौत के बाद डब्ल्यूएचओ ने 1 अक्तूबर, 2025 को भारत के केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से औपचारिक रूप से संपर्क किया था। संगठन ने दूषित दवाओं व कथित मौतों के बीच संभावित संबंधों पर स्पष्टीकरण मांगा था। जिसके जवाब में सीडीएससीओ ने 8 अक्तूबर को अपनी प्रतिक्रिया में कहा, प्रभावित बच्चों द्वारा सेवन किए गए तीन ओरल सिरप के नमूनों में डायथिलीन ग्लाइकॉल (डीईजी) मौजूद था। इस प्रतिक्रिया ने घरेलू स्तर पर बेची जाने वाली दवाओं के लिए डीईजी/ईजी स्क्रीनिंग में नियामक कमियों को उजागर किया है।

हालांकि, डब्ल्यूएचओ ने इन उत्पादों के अनियमित माध्यमों से अन्य बाजारों में पहुंचने के संभावित जोखिम पर चिंता व्यक्त की है। साथ ही कहा, दवा में डीईजी संदूषण या मिलावट का स्रोत अभी भी अज्ञात है। इस बारे में उसे कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। संगठन ने कहा, डब्ल्यूएचओ इन घटनाओं की गंभीरता को समझता है और इन दुखद घटनाओं की जांच और प्रतिक्रिया में राष्ट्रीय अधिकारियों का समर्थन करने के लिए तैयार है।

तीन दवाओं पर उठ रहे सवाल?
कोल्ड्रिफ: श्रीसन फार्मास्युटिकल्स, तमिलनाडु द्वारा निर्मित
बैच: एसआर-13
निर्माण तिथि: मई 2025
एक्सपायरी डेट: अप्रैल 2027
पाया गया संदूषण: 48.6% डीईजी

रेस्पिफ्रेश टीआर: रेडनेक्स फार्मास्युटिकल्स, गुजरात द्वारा निर्मित
बैच: R01GL2523
निर्माण तिथि: जनवरी 2025
एक्सपायरी डेट: दिसंबर 2026
पाया गया संदूषण: 1.342% डीईजी

रीलाइफ: शेप फार्मा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित लिमिटेड, गुजरात
बैच: LSL25160
निर्माण तिथि: जनवरी 2025
एक्सपायरी डेट: दिसंबर 2026
पाया गया संदूषण: 0.616% डीईजी

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img