नई दिल्ली: आयुष्मान भारत ने व्यापक स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में किया विस्तार

नई दिल्ली, 21 मई : आयुष्मान भारत जैसी प्रमुख पहलों के तहत उठाए गए कदमों से आम जनता की व्यापक स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में नाटकीय रूप से विस्तार हुआ है। यह बातें केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बुधवार को 78वीं विश्व स्वास्थ्य सभा के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए कहीं।

समावेशी और सार्वभौमिक स्वास्थ्य के प्रति भारत की प्रतिबद्धता पर बोलते हुए श्रीवास्तव ने कहा, आयुष्मान भारत कार्यक्रम ने ना सिर्फ व्यापक स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच का विस्तार किया है। बल्कि बुनियादी ढांचे में सुधार किया है और उन्नत उपचारों के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान की है। साथ ही डिजिटल स्वास्थ्य अपनाने में तेजी लाई है – जिससे सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि मातृ स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, बाल मृत्यु दर और मृत जन्मों में कमी लाने में भारत के प्रयासों को संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष और संयुक्त राष्ट्र अंतर-एजेंसी समूह सहित वैश्विक निकायों द्वारा स्वीकार किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत को हाल ही में डब्ल्यूएचओ द्वारा ट्रेकोमा-मुक्त के रूप में प्रमाणित किया गया था, और देश टीबी, कुष्ठ रोग, लिम्फैटिक फाइलेरिया, खसरा, रूबेला और कालाजार जैसी बीमारियों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि एक प्रमुख नीतिगत कदम के रूप में, भारत ने आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य कवरेज प्रदान किया है। उन्होंने कहा, हमने भविष्य के स्वास्थ्य पेशेवरों को प्रशिक्षित करने के लिए पिछले दशक में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 से बढ़ाकर 780 कर दी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img