Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नामी डाक्टरों के बीच चले लात-घूंसे, मुकदमा दर्ज

थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-50 स्थित एक नर्सिंग होम में मेडिकल स्टाफ सप्लाई करने वाली डॉक्टर और नर्सिंग होम के निदेशक के खिलाफ पैसों की लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई
थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-50 स्थित एक नर्सिंग होम में मेडिकल स्टाफ सप्लाई करने वाली डॉक्टर और नर्सिंग होम के निदेशक के खिलाफ पैसों की लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-50 स्थित एक नर्सिंग होम में मेडिकल स्टाफ सप्लाई करने वाली डॉक्टर और नर्सिंग होम के निदेशक के खिलाफ पैसों की लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

थाना सेक्टर- 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि डॉ रेनू सिंह ने डॉक्टर पूजा दीवान और उनके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट करने और गाली गलौज देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। डॉ रेनू का आरोप है कि डॉक्टर पूजा दीवान से उन्होंने एग्रीमेंट किया था कि वह उन्हें मेडिकल सेवाएं आउटसोर्स के द्वारा उपलब्ध कराएंगी। पीड़ित के अनुसार उन्होंने सेवाएं उपलब्ध नहीं करवाई। इस बात को लेकर उनके साथ उनका विवाद था। पीड़ित का आरोप है कि पूजा दीवान के विषय में पता चला कि वह दवाइयां की अवैध स्टोर कर रखा है। पीड़िता के अनुसार डॉक्टर पूजा दीवान 25 सितंबर को अपने साथियों के संग उनके क्लीनिक पर आई और उनके और वहां मौजूद स्टाफ के लोगों के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में डॉक्टर पूजा दीवान की तरफ से डॉक्टर डीपी सिंह, डॉक्टर रेनू सिंह तथा डॉ राहुल चैधरी के खिलाफ थाना सेक्टर 49 में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित के अनुसार वह एक क्लीनिक चलाती है। जिसमें औरतों का उपचार होता है। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने सेक्टर 50 में पहली मंजिल पर किराए पर जगह ली हुई है। मकान मालिक डॉक्टर डीपी सिंह और डॉक्टर रेनू सिंह हैं। इस जगह पर वह फार्मेसी और दवाइयां की दुकान चलाते हैं। पीड़िता के अनुसार 25 सितंबर की शाम के समय ये लोग जबरदस्ती उसके क्लीनिक में घुस आए और शोर मचाने लगे, तथा गाली देने लगे। उनके यहां मौजूद फाइले फाड़ दी। जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो उन्हें पटक दिया, तथा जूते से मारने लगे।इस घटना में पीड़िता के दांत टूट गए। शरीर पर चोट लगी है। तथा मुंह से खून बहने लगा, चश्मा टूट गया। डॉक्टर के अनुसार वह फर्श पर गिर गई। इसके बावजूद भी ये लोगों उसे पीटते रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *