मेले में लोगों को पढ़ाया जा रहा है सड़क सुरक्षा का पाठ

अमर सैनी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट सेंटर में चल रहे ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के परिवहन विभाग ने भी अपना एक स्टॉल लगाया है। यहां आने वाले लोगों को यातायात के नियम का पाठ पढ़ाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जा रहा है। दरअसल, प्रदेश सरकार हादसों की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयासरत है, इसी के चलते इस बार मेले में परिवहन विभाग की तरफ से स्टॉल लगाया गया है, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा सके और सड़क हादसों को रोकने के लिए कदम उठाए जा सके।विभाग द्वारा स्टॉल पर आने वाले स्कूली बच्चों को बारीकी से यातायात के नियमों की जानकारी दी जा रही है। स्कूली बच्चों को ट्रैफिक के नियमों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। जिससे कि बच्चे भविष्य में सही ढंग से ट्रैफिक के नियमों का पालन करें और सड़क हादसों से बच सके।

खेल-खेल में सीख रहे ड्राइविंग के गुर

परिवहन विभाग द्वारा सिम्युलेटर मशीन पर लोगों को वर्चुअल ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह एक ऐसी मशीन है जो बिल्कुल वीडियो गेम की तरह संचालित होती है। इसमें वाहन से जुड़ा हर पार्ट लगा होता है। लोग इस मशीन में बैठकर ड्राइविंग की बरीकियां सीख रहे हैं।

लाइसेंस के लिए भी किया जा रहा है जागरूक

परिवहन विभाग द्वारा यहां आने वाले लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। यहां एक चार्ट लगा हुआ है, जिस पर लाइसेंस बनवाने के नियम लिखे हुए हैं। इसमें पूरी जानकारी दी गई है कि कैसे वह अपना लाइसेंस बनवा सकते हैं। लाइसेंस बनवाने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया भी जा रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img