MY Bharat: माई भारत प्लेटफॉर्म से 2.46 करोड़ युवाओं को मिला अवसर, एआई सीवी बिल्डर और इंटर्नशिप से बढ़े रोजगार के रास्ते

MY Bharat: माई भारत प्लेटफॉर्म से 2.46 करोड़ युवाओं को मिला अवसर, एआई सीवी बिल्डर और इंटर्नशिप से बढ़े रोजगार के रास्ते

नई दिल्ली। देश के युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, नेतृत्व और स्वयंसेवा के अवसरों से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार के ‘माई भारत’ (MY Bharat) प्लेटफॉर्म का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। सरकार के अनुसार अब तक 2.46 करोड़ से अधिक युवाओं ने इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कराया है। प्लेटफॉर्म के माध्यम से हजारों युवाओं को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और करियर से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को राज्यसभा में लिखित उत्तर में बताया कि माई भारत प्लेटफॉर्म पर अब तक करीब 25 हजार एक्सपीरियेंशियल लर्निंग प्रोग्राम आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों में 1.22 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लेकर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव उपलब्ध कराना है।

सरकार ने युवाओं को रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने हेतु प्लेटफॉर्म पर एआई आधारित सीवी बिल्डर भी शुरू किया है। यह सुविधा युवाओं को पेशेवर और प्रभावी बायोडाटा तैयार करने में मदद करती है, जिससे नौकरी पाने की संभावनाएं बढ़ती हैं। इसके अलावा ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के युवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 780 से अधिक जिला युवा कार्यालयों और कॉमन सर्विस सेंटरों (CSC) को भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत भी माई भारत प्लेटफॉर्म महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 16 जुलाई 2026 तक 98,632 युवाओं को माई भारत पोर्टल के माध्यम से पीएमआईएस (PMIS) पोर्टल पर इंटर्नशिप के लिए भेजा गया है। सरकार का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और नेतृत्व के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकें।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img