Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

Jyoti Nagar Robbery: ज्योति नगर में बड़ी सेंधमारी, प्रॉपर्टी डीलर के घर से 60 लाख की चोरी

Jyoti Nagar robbery, Delhi house theft, property dealer robbery,

Jyoti Nagar Robbery: ज्योति नगर में बड़ी सेंधमारी, प्रॉपर्टी डीलर के घर से 60 लाख की चोरी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ी चोरी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। चित्रकूट एलआईजी फ्लैट्स स्थित सी-148 नंबर मकान में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर के घर चोरों ने सेंध लगाकर करीब 50 से 60 लाख रुपये की नकदी और कीमती जेवरात चोरी कर लिए। वारदात उस समय अंजाम दी गई जब पूरा परिवार एक पारिवारिक फंक्शन में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था और पीछे से मकान पूरी तरह खाली था। पीड़ित गौरव पाल अपने परिवार के साथ पिछले 30 से 35 वर्षों से ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं।

शाम करीब 8 बजे वह परिवार सहित बाहर निकले थे और इसी दौरान रात 8 बजे से 12 बजे के बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर को निशाना बना लिया। पड़ोसियों के अनुसार रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर उन्होंने गौरव पाल के घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ देखा, जिस पर उन्हें शक हुआ और तुरंत फोन कर परिवार को इसकी सूचना दी गई। जब परिवार वापस लौटा तो घर के हालात देखकर सभी के होश उड़ गए। मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था, अलमारियां खुली पड़ी थीं और पूरे घर में सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने बच्चों की गुल्लक तक नहीं छोड़ी और हर कोने को खंगाल डाला। पीड़ित के अनुसार घर से लगभग 22 लाख रुपये नकद और 35 से 40 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के जेवरात चोरी हुए हैं।

गौरव पाल ने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक बड़ी प्रॉपर्टी डील की थी, जिसकी रकम उन्होंने घर में ही रखी हुई थी। इसी वजह से उन्हें शक है कि इस वारदात में किसी जानकार व्यक्ति की भूमिका हो सकती है, जिसे उनके बाहर जाने और घर में रखी नकदी की पूरी जानकारी थी। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को घर के बाहर घूमते हुए देखा गया है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। फिलहाल ज्योति नगर थाना पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें