Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: दिल्ली के शाहदरा में सरेआम पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के शाहदरा में सरेआम पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा ज़िले के एमएस पार्क थाना क्षेत्र में 7 मार्च को दिनदहाड़े हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। मंडोली रोड स्थित मकान नंबर A-8 के सामने कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को बर्बरतापूर्वक पीटा, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रेजाउल हक के रूप में हुई, जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। घटना की गंभीरता को देखते हुए शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत गौतम ने विशेष जांच टीम का गठन किया। टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी निगरानी के ज़रिए हमलावरों की पहचान की। जांच में सामने आया कि चार युवक – नितिन, सोनू, अर्जुन और शांतनु – ने लूट के शक में रेजाउल को पहले एक दुकान में पीटा, फिर मंडोली रोड पर सरेआम उसकी बेरहमी से पिटाई की।

घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस की टीम ने आरोपियों का पीछा करते हुए मेरठ, बागपत होते हुए हरिद्वार तक छानबीन की और आखिरकार उन्हें हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुआ ऑटो और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं और कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं सकता। इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों को सख्त सज़ा दिलाने की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें