Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Mukesh Ambani का दुनिया के 100 सबसे ताकतवर उद्योगपतियों में नाम, बने इकलौते भारतीय

Mukesh Ambani
Mukesh Ambani का दुनिया के 100 सबसे ताकतवर उद्योगपतियों में नाम, बने इकलौते भारतीय

Mukesh Ambani बने दुनिया के टॉप 100 ताकतवर उद्योगपतियों में शामिल, भारत का नाम किया रोशन

Mukesh Ambani: देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति Mukesh Ambani ने एक बार फिर से भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है। फॉर्च्यून मैगजीन की ‘100 सबसे शक्तिशाली बिजनेसमैन’ की लिस्ट में Mukesh Ambani को 12वें स्थान पर रखा गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति हैं और इस लिस्ट में जगह पाने वाले अकेले भारतीय हैं।

Mukesh Ambani दुनिया के सबसे पावरफुल उद्योगपतियों की लिस्ट में शामिल भारतीय

फॉर्च्यून की इस लिस्ट में प्रमुखता से एलन मस्क, एनवीडिया के जेंसन हुआंग, और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला जैसे नाम शामिल हैं। एलन मस्क, जो टेस्ला, स्पेसएक्स, और एक्स जैसी कंपनियों के मालिक हैं, इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। मस्क की संपत्ति 319 अरब डॉलर की है। दूसरे स्थान पर एनवीडिया के जेंसन हुआंग हैं, जो AI चिप निर्माता के रूप में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं, और तीसरे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला का नाम है।

लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल?

इस लिस्ट में निवेशक वॉरेन बफे, ऐपल के सीईओ टिम कुक, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, और ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। भारतीय मूल के छह बिजनेसमैन भी इस लिस्ट में स्थान पाने में सफल रहे हैं, लेकिन भारत से सिर्फ मुकेश अंबानी ने इस प्रतिष्ठित लिस्ट में जगह बनाई है।

 

दान और समाज सेवा में भी अग्रणी हैं मुकेश अंबानी

Mukesh Ambani न केवल देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक हैं, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनकी भूमिका अहम है। हाल ही में जारी हुरुन इंडिया लिस्ट के अनुसार, उन्होंने पिछले साल में 407 करोड़ रुपये का दान किया है, जिससे वे दानवीरों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टेलीकम्युनिकेशन और एनर्जी सेक्टर में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे कंपनी ने एक नई ऊंचाई हासिल की है।

Mukesh Ambani
Mukesh Ambani का दुनिया के 100 सबसे ताकतवर उद्योगपतियों में नाम, बने इकलौते भारतीय

Mukesh Ambani की यह उपलब्धि क्यों है महत्वपूर्ण?

भारत के उद्योग जगत में मुकेश अंबानी का कद हमेशा ऊंचा रहा है, और फॉर्च्यून की यह लिस्ट इस बात का प्रमाण है कि उनका प्रभाव सिर्फ देश तक सीमित नहीं है। यह सम्मान भारतीय उद्योगपतियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और देश की अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका को और अधिक मजबूत करेगा।

Read More: Noida Crime: नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, शातिर लुटेरा हुआ घायल

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *