Delhi tiranga rally: दिल्ली में सांसदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, उपराष्ट्रपति ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली में सांसदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, उपराष्ट्रपति ने दिखाई हरी झंडी

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘विकसित भारत’ के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह दिखाता है कि यह सदी ‘‘भारत की सदी’’ है। उन्होंने भारत मंडपम से ‘तिरंगा बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाने से पहले यहां एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि ‘‘यह अभियान ‘विकसित भारत’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह दिखाता है कि यह सदी भारत की सदी है’’। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रीजीजू और मनसुख मांडविया भी मंच पर मौजूद थे। प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम से शुरू हुई बाइक रैली का इंडिया गेट से होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर समाप्त होने का कार्यक्रम है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का तीसरा संस्करण 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नौ से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। शेखावत ने कहा कि यह अभियान 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले शुरू किया गया था और अब यह जनांदोलन बन गया है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img