जन्मदिन मनाने पत्नी परिणीति संग बनारस के दशाश्वमेघ घाट पहुंचे सांसद राघव चड्ढा, मां गंगा की आरती कर हुए भाव–विभोर

जन्मदिन मनाने पत्नी परिणीति संग बनारस के दशाश्वमेघ घाट पहुंचे सांसद राघव चड्ढा, मां गंगा की आरती कर हुए भाव–विभोर

रिपोर्ट: कोमल रमोला
नई दिल्ली/वाराणसी

आम आदमी पार्टी के युवा नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अपना जन्मदिन इस बार आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंगों में रंगी काशी नगरी में मनाया। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सांसद राघव चड्ढा ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में हिस्सा लिया और मां गंगा के समक्ष अपने जीवन के नये वर्ष के लिए आशीर्वाद मांगा।

राघव चड्ढा ने आरती के बाद कहा, “गंगे तव दर्शनात् मुक्ति”…अपने जीवन के नए वर्ष की शुरुआत मोक्ष दायनी, पतित पावनी मां गंगा के चरणों का आशीर्वाद लेकर किया। गंगा मां से देश की समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। दशाश्वमेघ घाट की शाम की मां गंगा की आरती में सम्मिलित होकर अत्यंत भाव-विभोर हूं। यहां की दिव्यता का अनुभव अद्भुत, आध्यात्मिक और अलौकिक है। काशी की ऊर्जा महसूस कर आनंदित, प्रफुल्लित और रोमांचित महसूस कर रहा हूं। हर-हर गंगे!!”

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img