Delhi: सांसद मनोज तिवारी ने किया पूर्व सैनिक राधे श्याम शर्मा की आत्मकथा ‘जीवन गाथा’ का विमोचन

Delhi: सांसद मनोज तिवारी ने किया पूर्व सैनिक राधे श्याम शर्मा की आत्मकथा ‘जीवन गाथा’ का विमोचन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा स्थित सिबीडी ग्राउंड के बेंकेट हॉल में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां भाजपा नेता सचिन शर्मा के नेतृत्व में उनके पूज्य पिता और पूर्व सैनिक राधे श्याम शर्मा द्वारा लिखित आत्मकथा ‘जीवन गाथा’ का विमोचन उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के हाथों संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभर से कई साधु-संत, महात्मा, भाजपा नेता, पार्षद, पूर्व पार्षद और राधे श्याम शर्मा के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंच पर मौजूद सभी गणमान्य अतिथियों ने पुस्तक विमोचन पर राधे श्याम शर्मा को शुभकामनाएं दीं और उनके प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आत्मकथा लिखना आसान कार्य नहीं है। अपने जीवन की अच्छी-बुरी स्मृतियों और बचपन की बातों को समेटकर ही कोई व्यक्ति आत्मकथा लिख पाता है। उन्होंने ‘जीवन गाथा’ के लेखन के लिए राधे श्याम शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

वहीं, राधे श्याम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वे सेना से रिटायर होने के बाद अपने जीवन के अनुभवों को पुस्तक के रूप में सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि लोग उनके अनुभवों से कुछ सीख सकें। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक उनके जीवन संघर्ष, सेवा और अनुभवों का संकलन है।

भाजपा नेता सचिन शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए सबसे शुभ दिन है, क्योंकि उनके पूज्य पिता द्वारा लिखित पुस्तक ‘जीवन गाथा’ का आज औपचारिक विमोचन हुआ है। उन्होंने कहा कि आज वे जो कुछ भी हैं, उसका पूरा श्रेय उनके पिता राधे श्याम शर्मा को जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने पूरे आयोजन को ऐतिहासिक बताया और पुस्तक को भरपूर सराहना मिली।

<<<<<<<<<<
‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img