Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Mahua Maji Accident: सड़क हादसे में घायल हुईं सांसद महुआ मांझी, कुंभ से लौटते समय हुआ हादसा

Mahua Maji Accident: सड़क हादसे में घायल हुईं सांसद महुआ मांझी, कुंभ से लौटते समय हुआ हादसा

झारखंड के लातेहार जिले में आज तड़के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में उनकी बाईं कलाई की हड्डी टूट गई और उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-75 (एनएच-75) पर होटवाग गांव के पास रात करीब ढाई बजे हुई। हादसे के वक्त महुआ मांझी प्रयागराज से अपने बेटे और बहू के साथ रांची लौट रही थीं।

सदर थाना प्रभारी दुलार चौड़े ने बताया कि दुर्घटना के बाद माजी को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची स्थित राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में उनकी कार में सवार परिवार के अन्य सदस्यों को भी मामूली चोटें आई हैं। वहीं, महुआ मांझी के बेटे सोमवित मांझी ने बताया, “हम प्रयागराज में महाकुंभ से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। मेरी मां और पत्नी पीछे की सीट पर थीं। मैं कार चला रहा था और करीब 3:45 बजे मुझे नींद आ गई और कार कहीं टकरा गई।” उन्होंने आगे बताया कि मैंने अपनी मां को कार से बाहर निकाला और देखा कि उनकी कलाई टूट गई थी और उनके हाथों से खून बह रहा था।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें