दिल्ली के मंगोलपुरी LG, ग्रामोदय अभियान के तहत विभिन्न विकास कार्यों का किया उद्घाटन

दिल्ली के मंगोलपुरी LG, ग्रामोदय अभियान के तहत विभिन्न विकास कार्यों का किया उद्घाटन

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना मंगोलपुरी इलाके में पहुंचे. इस दौरान उनके साथ भाजपा सांसद सहित राजनीतिक और सामाजिक लोग भी मौजूद रहे. इस मौके पर सभी ने एलजी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. कार्यक्रम में न केवल राजनीतिक व समाजिक जगत के लोगों के अलावा दूरदराज के गांवों से तमाम वरिष्ठ नागरिक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान एलजी विनय सक्सेना ने नमो ड्रोन दीदी योजना और 21 गांवों को पीएनजी लाइन का शुभारंभ किया. इस खास मौके पर एलजी ने विनय सक्सेना ने विकासकार्यों में बताते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में गांव की जमीन का म्यूटेशन बंद हो चुका था. इस मौटेशन को आज दोबारा से शुरू किया जा रहा है, जिसके लिए तहसीलदार 12 गांव में कैंप लगाएंगे. इसके अलावा ड्रोन योजना को लेकर LG ने कहा कि यह सहयोग राष्ट्र-निर्माण के लिए महिलाओं को कुशल बनाने के उद्देश्य को आगे बढ़ाता है, विशेष रूप से नए व्यवसायों में ड्रोन दीदी कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाकर. उन्होंने यह भी कहा कि यह आवश्यक कौशल से लैस करने के मंत्रालय के संकल्प को आगे बढ़ाएगा. साथ ही इन तमाम विकासकार्यों को लेकर स्थानीय सांसद योगेंद्र चांदोलिया अपनी बात रखी.

आपको बता दे कि नमो ड्रोन दीदी योजना महिलाओं को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र में चुनौतियों को दूर करने के लिए सरकार द्वारा की गई नवीनतम पहलों में से एक है. इसके लिए भारत सरकार ने आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 1250 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इस साल के शुरुआत में शुरू की गई इस योजना का लक्ष्य 15,000 महिलाओं को कृषि कार्यों जैसे कि फसल में खाद डालना, फसल की वृद्धि की निगरानी करना और बीज बोने आदि के लिए ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षित करना है, ताकि नई प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में कौशल प्रदान करके महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर पैदा किए जा सकें.

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img