Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोपNoida Cyber Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर चार लोगों से करीब 93 लाख की ठगीNoida Suicide Case: मामूरा में युवती की मौत, शादी और रुपये के विवाद में युवक पर मुकदमाJewar Link Expressway: जेवर लिंक समेत चार एक्सप्रेसवे के लिए 17,542 करोड़ रुपये मंजूर

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में माकड्रिल का हुआ आयोजन, खतरनाक स्थिति से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया

Hapur News : (शाहरुख़ खान) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कंट्रोल रूम को मेरीनो इंडस्ट्रीज से सूचना प्राप्त हुई कि परिसर में केमिकल रिसाव हो गया है। यहां पर मेथेनाल गैस का रिसाव हुआ था, जो ज्वलनशील और जहरीला है। प्राधिकरण ने इसकी सूचना तत्काल 8वीं वाहिनी गाजियाबाद के कंट्रोल रूम को सूचना दी। तत्काल टीम मौके पर पहुंची और कंपनी के कर्मचारियों, अधिकिारयों, सुरक्षा टीम और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जिला आपदा विशेषज्ञ के साथ एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चे को संभाल लिया। यह घटना सच्ची नहीं बल्कि, मेरिनो इंडस्ट्रीज में सीबीआरएन (रासायनिक, जैविक, रेडियोलाजिकल व परमाणु) माकड्रिल का आयोजन किया जा रहा था।

क्या है पूरी घटना

इसमें मुख्य रूप से मेथेनाल रिसाव जैसी खतरनाक स्थिति से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया। यह अभ्यास एनडीआरएफ द्वारा आयोजित व संचालित किया गया। इस दौरान परिदृश्य के अंतर्गत मेथेनाल गैस के टैंक से रिसाव होने की स्थिति बनाई गई थी। गैस के रिसाव होते ही अलार्म बज गया और तत्काल मौके पर कार्य कर रहे कर्मचारी सुरक्षित स्थानों की ओर बढ़ने लगे। जबकि एनडीआरएफ व सुरक्षा टीम ने पीपीइ कीट पहनकर रिसाव को नियंत्रित करने में अपनी विशेषज्ञता दिखाई। गैस के रिसाव के दौरान कुछ कर्मचारी गैस की चपेट में आ गए। उन्हें एनडीआरएफ द्वारा प्राथमिक उपचार देकर उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।इसके बाद घटना स्थल का बारीकी से जांच कर डिकंटामिनेशन किया गया। जिससे केमिकल के संपर्क में आने से किसी भी कर्मचारी को कोई भी नुकसान न हो।

ये दी जानकारी

कार्यक्रम के समन्वयक विवेक सक्सेना ने कारखाने में होने वाले नियमित अभ्यास और तैयारियों के बारे में बताया। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट नरेश नामदेव ने बताया कि हमारा लक्ष्य ऐसी परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। यह ड्रिल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कमियों को दूर करने में सहायक रही। यह अभ्यास हमें अपनी कमजोरियों को सुधारने का मौका देता है। ऐसे आयोजन न केवल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, बल्कि आसपास के इलाकों को खतरे से बचाते हैं। यहां एनडीआरएफ से योगेश, भूपेंद्र, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से नीरज, अजीम, साजिद, सतीश, एनआइसी से निशांत राजपूत आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें