Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोपNoida Cyber Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर चार लोगों से करीब 93 लाख की ठगीNoida Suicide Case: मामूरा में युवती की मौत, शादी और रुपये के विवाद में युवक पर मुकदमाJewar Link Expressway: जेवर लिंक समेत चार एक्सप्रेसवे के लिए 17,542 करोड़ रुपये मंजूर

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में नाबालिग का किया अपहरण, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को किया बरामद

Hapur News : (शाहरुख़ खान) जिला के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने गांव अकड़ौली-चितौली मार्ग से नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, थाना हाफिजपुर प्रभारी निरीक्षक आशीष पुंडीर ने बताया कि 21 मार्च को एक गांव के व्यक्ति की नाबालिग पुत्री घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।मामले की जानकारी पर परिजनों ने संभावित जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। तलाश के दौरान पता चला गांव अकड़ौली का दीपक व्यक्ति की पुत्री का अपहरण कर ले गया है। जिसके बाद मामले में व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

थाना प्रभारी ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया। अपने बयान में किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे दिल्ली ले गया था, जहां उसने जबरन उसे किराए के मकान में दो दिनों तक रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गई थीं। मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक को गांव अकड़ौली-चितौली मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें