Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
थाना बिसरख पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश किया है

अमर सैनी
नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया गैंग मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी करता था। पहले ये लोग रेकी करते थे और फिर रात में मोबाइल टावर के ऊपर चढ़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

सेंट्रल नोएडा डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि पकड़े गए गैंग ने बिसरख थाना क्षेत्र में भी मोबाइल टावरों से कीमती उपकरण चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया। बिसरख थाना पुलिस और सीआरटी टीम लगातार इन लोगों की तलाश कर रही थी। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इनका एक साथी फरार है जो उपकरण खरीदता था। इन आरोपियों के कब्जे से 10 कीमती मोबाइल टावर रेडियो रिसीवर यूनिट बरामद की गई। बरामद रेडियो रिसीवर यूनिट की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान आरोपियों में मोहम्मद आजाद, आकाश, रिहान और जहीरुद्दीन के रूप में हुई है। डीसीपी ने बताया कि सभी आरोपी इन रिसीवर को दिल्ली में किसी व्यक्ति को 2.5 से 3 लाख रुपये में बेचते थे। दिल्ली से ये रेडियो रिसीवर यूनिट चीन, दुबई समेत कई अन्य देशों में बेचे जाते थे। ये लोग पहले रेकी करते थे और फिर टावर को चिह्नित कर उस पर चढ़ जाते थे और उसे खोलकर रिसीवर चोरी कर लेते थे। इन आरोपियों ने कई जगहों पर इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। इस गिरोह के कई सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। इन लोगों के पास से रिसीवर के अलावा मोबाइल टावर से रिसीवर खोलने के औजार, नकदी और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

रेडियो रिसीवर यूनिट क्या होती है?
टेलीकॉम कंपनी से जुड़े विशाल बताते हैं, रेडियो रिसीवर यूनिट (RRU) मोबाइल टॉवर में सबसे ऊपर लगाई जाती है। इस मशीन का वजन करीब 15 किलो होता है। यही मशीन 2जी, 3जी, 4जी, 5जी के नेटवर्क प्रदान करती है। इसकी कीमत 2 लाख रुपए से शुरू होकर 8 लाख रुपए तक जाती है। एक टॉवर पर अलग-अलग कंपनियों के RRU होते हैं। ऐसे में सामान्यत तौर पर एक टॉवर पर औसत 10 यूनिट लगती हैं। कहा जाए तो यही यूनिट मोबाइल को नेटवर्क प्रदान करती है। अगर RRU न हो तो सिग्नल यूनिट डाउन हो जाती है और नेटवर्क नहीं मिलते। कॉल ड्रॉप की समस्या भी इसी से होती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *