Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पर्यावरण की टीम ने मिक्सर प्लांट सील किया, फैला रहे थे प्रदूषण

पर्यावरण की टीम ने मिक्सर प्लांट सील किया, फैला रहे थे प्रदूषण
जेवर क्षेत्र में परिवहन विभाग की टीम ने नवादा गांव में चल रहे एक मिक्सर प्लांट को सील कर दिया

अमर सैनी

नोएडा। जेवर क्षेत्र में परिवहन विभाग की टीम ने नवादा गांव में चल रहे एक मिक्सर प्लांट को सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासियों ने इस बारे में कई बार परिवहन विभाग से शिकायत की थी। जिसके बाद परिवहन विभाग ने एक्शन लेते हुए मिक्सर प्लांट को सील कर दिया।
पर्यावरण अधिकारी देव गुप्ता ने बताया कि नवादा गांव में करीब डेढ़ साल से मिक्सर प्लांट लगा हुआ है। इलाके में बनाई जा रही सड़कों के लिए बजरी में तारकोल आदि मिलाया जाता था। नवादा गांव में लगा मिक्सर प्लांट रात में चलाकर इलाके की हवा में प्रदूषण फैला रहा था। मिक्सर के कारण चिमनी से धूल और अधिक धुआं निकलता था, जिससे आसपास के लोग काफी परेशान हो रहे थे। लोगों की शिकायत के बाद सोमवार को टीम मौके पर पहुंची और प्लांट को सील कर दिया गया है। बदलते मौसम के कारण प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए ग्रैप का नियम भी लागू है। जिसके बाद पर्यावरण विभाग लगातार प्रदूषण फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इसके बावजूद भी लोग अधिकारियों को चकमा देकर रात में प्रदूषण फैलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *