Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

मिशन शक्ति 5.0 : छात्रा ने एक दिन के लिए संभाला धौलाना एसडीएम का कार्यभार, फरियादियों की सुनी समस्याएं

Hapur News : हापुड़ में मिशन शक्ति 5.0 के तहत धौलाना तहसील में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा राबिया अब्बासी ने एक दिन के लिए एसडीएम धौलाना का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण करने का निर्देश दिया।

एसडीएम ने दी शुभकामनाएं

एसडीएम मनोज कुमार ने राबिया को अपनी कुर्सी सौंपते हुए कहा कि बेटियां चाहें तो किसी भी क्षेत्र में नेतृत्व की मिसाल कायम कर सकती हैं। प्रशासन में भी महिलाएं आज न सिर्फ सक्षम हैं, बल्कि अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रही हैं।

राबिया ने संभाला कार्यभार

राबिया अब्बासी ने कार्यभार संभालते ही जनसुनवाई कक्ष में फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने गांव आजमपुर की राजस्व शिकायत तथा तहसील परिसर के सामने जल निकासी की समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए निस्तारण के आदेश दिए।

अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर तहसीलदार प्रवेश कुमार, नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह, आपूर्ति निरीक्षक अजयवीर सिंह, लेखपाल अनुज चौधरी, ग्राम प्रधान अतीक अहमद, राघवेंद्र मलिक, संजय कुमार, कासिम, एडवोकेट गजेन्द्र सिंह, दिव्यांशी आदि उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें