यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पांच स्थानों पर लगेंगे सिग्नल

अमर सैनी

नोएडा। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पांच स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिए हैं। टेंडर में एजेंसी का चयन होने के बाद काम शुरू होने के बाद सिग्नल लगाने में एक से डेढ़ महीने का समय लगेगा। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि जिन स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने हैं, उनमें सेक्टर-44, 49, 51, 82 और 105 शामिल हैं। एक स्थान पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने पर 10 से 12 लाख रुपये खर्च होंगे।फिलहाल इन स्थानों पर सिग्नल न होने से जाम की समस्या रहती है। स्थानीय लोगों की मांग पर संबंधित स्थानों पर सिग्नल लगाने की योजना तैयार की गई है।

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में शहर में करीब 90 स्थानों पर सिग्नल लगे हुए हैं। तत्कालीन एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा के समय शहर में करीब 24 चौराहों और तिराहों को बंद करके यू-टर्न बनाए गए थे। पहले इन स्थानों पर सिग्नल लगे हुए थे।कई बार वाहन चालकों को बिना वजह रुकना पड़ा। संबंधित स्थानों पर सिग्नल बंद कर यू-टर्न बनाने से काफी राहत मिली। इन स्थानों में मुख्य रूप से सेक्टर-10 तिराहा, सेक्टर-19 टेलीफोन एक्सचेंज चौराहा, सेक्टर-3 चौराहा, सेक्टर-22 शिव मंदिर चौराहा, सेक्टर-67 पानी की टंकी चौराहा, सेक्टर-66 मामूरा बिजली घर चौराहा, सेक्टर-31-25 चौराहा, सेक्टर-51 होशियारपुर चौराहा, सेक्टर-53 गिझौड़ चौराहा, सेक्टर-15 डाक घर चौराहा समेत अन्य स्थान शामिल हैं। एमपी वन रोड पर सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम और सेक्टर-12 चौड़ा मोड़ की लाइटें भी बंद कर यू-टर्न बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण योजना सफल नहीं हो सकी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img