Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूल में नौवीं का छात्र तीसरी मंजिल से गिरा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूल में नौवीं का छात्र तीसरी मंजिल से गिरा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली के आनंद विहार थाना क्षेत्र स्थित किरण विहार के राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्कूल के एक छात्र ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। नौवीं कक्षा के ‘सी’ सेक्शन में पढ़ने वाले छात्र शिवा कश्यप की यह घटना दोपहर के समय घटी, जिससे स्कूल में अफरातफरी फैल गई। आनन-फानन में घायल छात्र को पास के हेडक्वार आरोग्य संस्थान अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे गुरु तेग बहादुर अस्पताल (GTB) रेफर कर दिया गया।

डॉक्टरों के अनुसार शिवा की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है और फिलहाल वह हिल-डुल नहीं पा रहा है। चिकित्सकीय निगरानी में उसका इलाज जारी है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना से पहले कक्षा में हिंदी का पीरियड चल रहा था। शिवा के सहपाठी ने बताया कि शिक्षक ने कक्षा में सवाल पूछा जिसका उत्तर शिवा नहीं दे पाया। इसके बाद शिक्षक ने उसे डांट दिया। छात्र का कहना है कि शिवा पढ़ाई में सामान्य से अच्छा था, लेकिन इस वर्ष यानी नौवीं में आने के बाद वह अक्सर गुमसुम रहने लगा था।

घायल छात्र की मौसी शीतल कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिवा एक खुशमिजाज, होशियार और चपल बच्चा है। उन्होंने कहा कि उसे कभी मानसिक तनाव में नहीं देखा, वह हमेशा उत्साही और जवाब देने में तेज था। उन्होंने यह भी बताया कि घटना के बाद चार घंटे में सिर्फ एक बार उससे बात हो पाई और वह काफी डरा हुआ लग रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फॉरेंसिक टीम और जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जब्त कर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है, जिसमें स्कूल का माहौल, शिक्षक का व्यवहार, छात्र की मानसिक स्थिति और पारिवारिक पृष्ठभूमि शामिल है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें