Medanta Hospital Noida: नोएडा में स्वास्थ्य सेवाओं का नया युग: CM योगी आदित्यनाथ ने मेदांता अस्पताल का उद्घाटन किया, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण भी किया

Medanta Hospital Noida: नोएडा में स्वास्थ्य सेवाओं का नया युग: CM योगी आदित्यनाथ ने मेदांता अस्पताल का उद्घाटन किया, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण भी किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गौतमबुद्ध नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और इसके बाद सेक्टर-50 स्थित मेदांता अस्पताल का रिबन काटकर औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. नायडू, जेवर विधायक, नोएडा विधायक पंकज सिंह, प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह और मेदांता अस्पताल के फाउंडर डॉ. नरेश त्रेहान शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने करीब तीन घंटे तक जिले के प्रशासनिक व एयरपोर्ट संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें एयरपोर्ट संचालन की तैयारियों की समीक्षा की गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्ट किया और लगभग 1200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है और इसके उद्घाटन के लिए जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश अब स्वस्थ्य सेवाओं में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और टेक्नोलॉजी आधारित चिकित्सा भविष्य की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि कोविड काल में वर्चुअल ICU और टेली कंसल्टेशन जैसे मॉडल ने लाखों लोगों के जीवन बचाए और इलाज को सुलभ बनाया। उन्होंने अपनी यादें साझा करते हुए कहा कि डॉक्टर पर मरीज के भरोसे की कीमत बहुत बड़ी होती है और स्वास्थ्य सेवाओं में मानवता व सेवा भाव सबसे महत्वपूर्ण है।

सीएम योगी ने बताया कि सरकार IIT सहित कई संस्थानों के साथ मिलकर चिकित्सा क्षेत्र में तकनीक को उन्नत करने पर काम कर रही है, ताकि आम नागरिक को सुविधाएं और बेहतर मिल सकें। उन्होंने कहा कि एक समय पूर्वांचल में इंसेफलाइटिस से हजारों बच्चों की जान जाती थी, लेकिन स्वास्थ्य ढांचे में सुधार से अब स्थिति बदली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया की जगह वन डिस्ट्रिक्ट वन अस्पताल की पहचान बन रही है। राज्य में 50 करोड़ से अधिक लोग आयुष्मान भारत योजना एवं जन सुविधा केंद्रों से जोड़े जा चुके हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक मजबूरी के कारण इलाज से वंचित न रहे।

उद्घाटन के दौरान मेदांता अस्पताल के संस्थापक डॉ. नरेश त्रेहान ने कहा कि यह “डबल इंजन सरकार” की उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मेदांता मॉडल ऑफ केयर का उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं देना है, जहां मरीज की सुरक्षा, सुविधा और उन्नत तकनीक को प्राथमिकता दी जाती है। अस्पताल में संक्रमण नियंत्रण के लिए विशेष वायु प्रबंधन तकनीक का प्रयोग किया गया है।

नोएडा में मेदांता अस्पताल की शुरुआत के साथ अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से आने वाले मरीजों को अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध होंगी और उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img