Noida: सेना के 50 जवान बने पिता की कमी, शहीद सुरेश सिंह भाटी की बेटी का भावनात्मक कन्यादान

Noida: सेना के 50 जवान बने पिता की कमी, शहीद सुरेश सिंह भाटी की बेटी का भावनात्मक कन्यादान

ग्रेटर नोएडा के डाबरा गांव में मंगलवार को एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब सेना के 50 जवानों ने शहीद सुरेश सिंह भाटी की बेटी मुस्कान की शादी में शामिल होकर पिता की भूमिका निभाई और उनका कन्यादान किया। पूरे समारोह की जिम्मेदारी भी जवानों ने ही संभाली, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे।

मुस्कान की शादी ग्रेटर नोएडा के कासना गांव निवासी पवन चपराना से हुई। परिवार ने सेना को निमंत्रण दिया था, जिसके बाद जवान पंजाब से विशेष रूप से इस शादी में शामिल होने आए। उन्होंने शादी की सभी पारंपरिक रस्में निभाईं और शहीद सुरेश भाटी की वीरता के किस्से साझा किए। समारोह के दौरान शहीद के बेटे हर्ष भाटी को भी देश सेवा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

यह शादी आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बन गई है। परिजनों ने बताया कि सुरेश सिंह भाटी वर्ष 2006 में कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। उनका बेटा हर्ष भाटी भी सेना में अपनी सेवाएं दे रहा है और वर्तमान में बारामूला में ही तैनात है।

यह अनोखी शादी न केवल देशभक्ति और बलिदान का संदेश देती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि भारतीय सेना केवल सीमा की सुरक्षा ही नहीं करती, बल्कि सैनिकों के परिवारों को अपना परिवार मानकर उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img