Delhi: मयूर विहार मेट्रो स्टेशन ने उठाया खौफनाक कदम, गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती

Delhi: मयूर विहार मेट्रो स्टेशन ने उठाया खौफनाक कदम, गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 1 मेट्रो स्टेशन से एक व्यक्ति द्वारा छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। 42 वर्षीय विक्रम नामक व्यक्ति, जो एक निजी टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत है, स्टेशन की बाहरी दीवार पर लटका हुआ दिखाई दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

चश्मदीदों के अनुसार, विक्रम काफी देर तक मेट्रो स्टेशन की ऊँचाई पर खड़ा रहा और आत्महत्या का प्रयास करता दिखा। राहगीरों द्वारा सूचना देने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दमकल की पहली क्रेन विक्रम तक नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद दूसरी बड़ी क्रेन मंगवाई गई। इस दौरान पुलिस और दमकल कर्मियों ने उसे काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ।

क्रेन के पहुंचने से पहले ही विक्रम ने अचानक छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

फिलहाल आत्महत्या की कोशिश के पीछे की वजहों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विक्रम के परिजनों से संपर्क कर आत्महत्या के प्रयास के पीछे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मेट्रो स्टेशन के बाहर यातायात भी प्रभावित रहा।

>>>>>>>>>>

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img