Delhi Fire: दिल्ली के वजीराबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के मालखाने में भीषण आग, सैंकड़ों गाड़ियां जलकर खाक

Delhi Fire: दिल्ली के वजीराबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के मालखाने में भीषण आग, सैंकड़ों गाड़ियां जलकर खाक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में स्थित वजीराबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर के केंद्रीय मालखाने में आज सुबह भीषण आग लग गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि वहां खड़ी सैंकड़ों जब्त गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना आज सुबह 4 बजकर 32 मिनट पर मिली। आग लगते ही तुरंत दमकल विभाग ने कार्रवाई करते हुए सात से अधिक फायर टेंडर मौके पर रवाना किए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि किसी तकनीकी गड़बड़ी या शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है।

आग लगने वाला मालखाना दिल्ली पुलिस का साउथ जिला स्थित केंद्रीय भंडारण केंद्र है, जहां जब्त की गई या कानूनी कार्रवाई के तहत जमा की गई गाड़ियां रखी जाती हैं। इस घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि आग में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची है और सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं। फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया गया है और आग लगने की असली वजह जानने के लिए जांच जारी है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img