Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में व्यापारी से लूट का पर्दाफाश, ई-रिक्शा चालक समेत तीन गिरफ्तारMathura : मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण के लिए शिला पूजन, 6 दिसंबर को कारसेवा की घोषणाHapur News : हापुड़ में शराब ठेकों के खिलाफ महिलाओं का धरना, अस्पताल के पास से दुकानें हटाने की मांगHapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल

Hapur News : दहेज की मांग को लेकर हापुड़ की विवाहिता के साथ मारपीट, पति बोला, तुझे बांझ बनाकर रखूंगा

Hapur News : (शाहरुख़ खान) उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद निवासी एक विवाहिता को अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न करना महंगा पड़ गया है। ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया, आरोप है कि पति ने जबरन दवाई खिलाकर विवाहिता का गर्भपात भी करा दिया। एसपी के आदेश पर महिला थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला
महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए विवाहिता ने बताया कि उनकी शादी 7 दिसंबर 2022 को रवि प्रताप राणा के साथ हिन्दू रीति रिवाज़ के साथ हुई थी। मायके वालों ने उसकी शादी में 50 लाख रुपये खर्च किए थे और 18 लाख रुपये नगद दिए थे। शादी के समय ससुराल पक्ष के लोगों ने रवि प्रताप को लेखपाल (पटवारी) बताया था। लेकिन शादी के बाद उन्हें पता चला कि रवि प्रताप लेखपाल नहीं बल्कि चपरासी के पद पर कार्यरत था, आरोपियों ने झूठ बोलकर उनसे रवि प्रताप की शादी कराई थी। आरोप है कि इसके बाद शादी में मिले दान दहेज से पति रवि प्रताप राणा, सास ममता, ननद रितिका, सिंपल राणा और पायल राणा खुश नही थे।

गर्भपात की दवा खिलाई
आरोप है दहेज में 20 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर आरोपी उनका उत्पीडन कर मारपीट करने लगे थे, उन्होंने इसकी सूचना अपने मायके वालों को दी थी। मायके वालों ने आरोपियों को कई बार समझाने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी अपने हरकतों से बाज नहीं आए थे। आरोप है कि पति धमकाता था की “तुझे बांझ बनाकर रखूंगा, बच्चे नहीं होने दूंगा और बच्चे न होने का आरोप लगाकर तुझे छोड़ दूंगा”। साल 2024 के सितंबर माह में वह एक माह की गर्भवती हो गई थी, इस पर आरोपी पति ने अपनी मां और बहनों को बुलाकर उनकी पिटाई की, इतना ही नहीं आरोपी पति ने जबरन दवा खिलाकर उनका गर्भपात भी करा दिया। 22 जनवरी को आरोपियों ने पिटाई कर उन्हें घर से निकाल दिया था, वह तब से अपने मायके में ही रह रही हैं।

क्या बोली पुलिस
महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें